|

शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन के विभिन्न महत्वपूर्ण प्रसंग का वर्णन करते हुए नारद चरित्र के बारे में बताया

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, समाज सेवी गो भक्त नित्यानंद पारीक ने यह जानकारी देते हुए बताया की छोटी काशी बीकानेर की पुण्य भूमि पर स्वामी श्री ज्योत भारती जी की 68वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष में शिवबाड़ी में ज्योत भारती जी के धोरे परश्री शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन पूज्य संतोष सागर जी महाराज ने कहा कि आध्यात्मिक चेतना को जाग्रत करने के लिए शिव भक्ति ही एक मात्र उपाय हे उन्होंने शिव के विभिन्न महत्वपूर्ण प्रसंग का वर्णन करते हुए नारद चरित्र ल बारे में बताया उन्होंने कहा कहा कि आध्यात्मिक चेतना के जागरण के लिए शिव भक्ति से बड़ी कोई साधना नहीं सावन मास के पावन अवसर पर शिव भक्ति के श्रवण करने से जीवन धन्य हो जाता है इस अवसर पर श्री नारायण भारती जी महाराज के दिव्य सानिध्य में अनेक साधकों ने कथा का श्रवण किया इस अवसर पर उन्होंने सभी भक्तों से आह्वान किया कि वे नित्य प्रतिदिन 5 दिनों तक कथा में ध्यान और मन लगा कर कथा को मनोरंजन से नहीं मन रंजन कर कथा का श्रवण करे प्रतिदिन 5 दिनों तक कथा सुनकर जीवन को सार्थक बनाएं। नित्यानंद पारीक 28/7/2025

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button