|

बीकानेर:-तेज़ रफ़्तार पिकअप की टक्कर से व्यासो के चौक निवासी की दर्दनाक मौत,पिकअप चालक की तलाश

THE BIKANER NEWS:-​बीकानेर। शहर के गंगानगर चौराहे पर शुक्रवार देर शाम हुए एक भीषण सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की जान चली गई। तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने ऑफिस से घर लौट रहे युवक को पीछे से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।


​क्या है पूरा मामला?
अब तक मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान यशवर्धन पुरोहित (25) व्यासो का चौक निवासी के रूप में हुई है। यशवर्धन बजाज फाइनेंस कंपनी में कार्यरत थे। शुक्रवार देर शाम वे अपनी ड्यूटी पूरी कर ऑफिस से घर लौट रहे थे।
​जैसे ही वे गंगानगर चौराहे के पास पहुँचे, पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि यशवर्धन गंभीर रूप से घायल हो गए।


​इलाज के दौरान तोड़ा दम
हादसे के तुरंत बाद राहगीरों और की मदद से घायल यशवर्धन को पीबीएम (PBM) अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
​फरार चालक की तलाश जारी
दुर्घटना को अंजाम देने के बाद पिकअप चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चालक और वाहन की पहचान जारी है। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button