|

बीकानेर में REET-2022 विशेष शिक्षा अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, 58 चयनितों ने नियुक्ति की उठाई मांग

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। REET-2022 विशेष शिक्षा (लेवल-2) के 58 चयनित अभ्यर्थियों ने अपनी लंबित नियुक्ति की मांग को लेकर बीकानेर स्थित शिक्षा निदेशालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। अभ्यर्थियों का कहना है कि चयन परिणाम घोषित हुए नौ महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक जिला आवंटन और नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई है।


अभ्यर्थियों के अनुसार, REET-2022 विशेष शिक्षा (लेवल-2) का परिणाम 10 अक्टूबर 2025 को घोषित हुआ था। इसके बावजूद अब तक उन्हें नियुक्ति नहीं मिल सकी है। उनका कहना है कि माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने 22 अप्रैल 2026 को शासन को पत्र लिखकर 58 चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति की अनुशंसा भी की थी, लेकिन तीन महीने बीत जाने के बाद भी इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया।
धरने पर बैठे अभ्यर्थियों का दावा है कि उनके मामले में न्यायालय की ओर से कोई रोक नहीं है तथा अन्य अप्रभावित अभ्यर्थियों को पहले ही नियुक्ति दी जा चुकी है। ऐसे में केवल 58 चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति लंबित रखना उनके साथ अन्याय है।
अभ्यर्थियों ने राज्य सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द जिला आवंटन जारी कर उनकी नियुक्ति सुनिश्चित की जाए। उनका कहना है कि जब तक मांग पूरी नहीं होती, तब तक उनका अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button