बीकानेर:-भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत,एक घायल

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, बीकानेर में मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमे दो युवकों की मौत हुई, मिली जानकारी के अनुसार हादसा सरदारशहर रोड पर हुआ है,जहा पर एक बाइक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीन युवक सड़क पर गिर पड़े। हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मोमासर के थे दोनों मृतक
हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवक बीकानेर जिले के मोमासर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
घायल का उपचार जारी
तीसरे घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।
अज्ञात वाहन चालक फरार
टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है ताकि वाहन की पहचान की जा सके।



































