|

ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जयपुर का मान बढ़ाया,जीते गोल्ड

THE BIKANER NEWS:-विवान, उदित, अंशु ओर तपस्या ने जीते गोल्ड मेडल

एस एस प्रो ताइक्वांडो एकेडमी सिरसी रोड जयपुर के खिलाड़ियों ने अलवर में आयोजित 2 दिवसीय सरिस्का ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जयपुर का मान बढ़ाया।
एकेडमी के कोच और संस्थापक शुभम शर्मा के प्रशिक्षण में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए पदक अर्जित किये।

विवान जैन, तपस्या सिंह, उदितवीर सिंह,अंशु प्रजापति ने गोल्ड मैडल ओर
भूमिका चौधरी, अमर शर्मा ने सिल्वर मेडल जीतकर जयपुर का नाम रोशन किया।

इन विजेता खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर राजस्थान ताइक्वांडो संघ अध्यक्ष उत्तम सैनी, जिला अध्यक्ष अभिनव गुप्ता ने बच्चों को सम्मानित किया।

अतिथियों ने खिलाड़ियों के जज्बे और कोच शुभम शर्मा की मेहनत की सराहना की और युवाओं को आत्मरक्षा खेलों के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया।

जिला ताइक्वांडो संघ अलवर की दो दिवसीय शिरीष का ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता 26 जुलाई को अलवर में आयोजित हुई।
इसमें प्रदेश के करीब 500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
आयोजन सचिव रजनीश जैमन ने बताया कि बालक एवं बालिका वर्ग के फ्रेशर, सब जूनियर, केडेट, जूनियर व सीनियर वर्ग के मुकाबले हुए।
इस मौके पर राजस्थान ताइक्वांडो संघ अध्यक्ष उत्तम सैनी, जिला अध्यक्ष अभिनव गुप्ता ने सभी विजेता बच्चों को सम्मानित किया।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button