|

कल शहर के इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

बीकानेर। विद्युत तंत्र के सुरक्षित संचालन और लाइनों से पेड़ों की छंटाई के कार्य के चलते शुक्रवार, 10 जुलाई को शहर एवं आसपास के कई क्षेत्रों में प्रातः 6:30 बजे से 9:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।बिजली विभाग के अनुसार इस दौरान वृंदावन एन्कलेव, वृंदावन फेज-1, फेज-2 एवं फेज-3 (ईस्ट व वेस्ट ब्लॉक), गुलाब बाग, बड़ा बाग, सहेलियों की बाड़ी, वृंदावन मुख्य कार्यालय, शास्त्री पार्क, दिल्ली पब्लिक स्कूल, सागर सेतु, मोदी हाउस के पास, गणेश एन्कलेव, हिमतासर कृषि क्षेत्र, हिमतासर गांव, रायसर कृषि क्षेत्र, रायसर गांव, मंडा कॉलेज, मरुधर इंजीनियरिंग कॉलेज, जैन ढाबा के पास का क्षेत्र, हनुमान नगर, जयपुर रोड स्थित थोलिया डेयरी, सिरेमिक फैक्ट्री के आसपास तथा रायसर डेजर्ट एरिया में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button