बीकानेर पुलिस का बड़ा एक्शन,इन थानों के 7 फरार वांटेड अपराधियों पर 2500-2500 रुपये का नकद ईनाम घोषित


THE BIKANER NEWS:बीकानेर (08 अप्रैल 2026): बीकानेर जिले में अपराध और अपराधियों पर लगाम कसने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक (SP) श्री मृदुल कच्छावा ने बड़ा कदम उठाया है। काफी लम्बे समय से पुलिस की गिरफ्त से दूर और विभिन्न संगीन मामलों में फरार चल रहे 7 आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस ने नकद ईनाम की घोषणा की है। यह कार्रवाई मुख्य रूप से देशनोक और जेएनवीसी (JNVC) पुलिस थानों में दर्ज मामलों को लेकर की गई है। प्रत्येक वांटेड अपराधी पर 2500 रुपये का ईनाम रखा गया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार इन अपराधियों की तलाश है:
देशनोक पुलिस थाना क्षेत्र के वांटेड अपराधी
थाना देशनोक में इसी साल जनवरी (FIR सं. 15, दिनांक 30.01.2026) में बीएनएस (BNS) 2023 की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत दर्ज मामले में बासी बरसिंगसर (रोही बासी) के 4 निवासियों पर ईनाम घोषित किया गया है:
- संतोष उर्फ़ सांवताराम पुत्र शेराराम
- मोटाराम पुत्र बाबूलाल
- पुराराम पुत्र रामनारायण
- प्रहलाद पुत्र रामनारायण
जेएनवीसी (JNVC) पुलिस थाना क्षेत्र के वांटेड अपराधी
जेएनवीसी थाने के अंतर्गत वर्ष 2025 में दर्ज दो अलग-अलग मामलों में तीन अपराधियों पर ईनाम रखा गया है:
- त्रिलोकचंद पुत्र गोरखराम (निवासी गंगाशहर): मार्च 2025 (FIR सं. 118) में दर्ज बीएनएस 2023, एससी/एसटी एक्ट (SC/ST Act) और आईटी एक्ट (IT Act) के मामले में वांछित है।
- शिवलाल कस्वां पुत्र श्रीराम कस्वां (निवासी गजरूपदेसर, थाना नोखा): जुलाई 2025 (FIR सं. 235) में दर्ज बीएनएस की कई गंभीर धाराओं (जिसमे 307 जैसी धाराएं शामिल हैं) और एससी/एसटी एक्ट के मामले में वांछित।
- विजयपाल पुत्र जगदीश (निवासी जयसिंहदेसर मगरा, थाना पांचू): यह भी जुलाई 2025 वाले मामले (FIR सं. 235) में ही वांछित है।
पुलिस की आमजन से अपील:
बीकानेर पुलिस लगातार “नशे के विरुद्ध निर्णायक प्रहार – सुरक्षित समाज की ओर” अभियान के तहत काम कर रही है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी भी नागरिक को इन फरार इनामी अपराधियों के बारे में कोई भी पुख्ता जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर सूचना दे सकते हैं।
संपर्क सूत्र:
कंट्रोल रूम (Control Room): 8764852595





































