|

नथानियों की सराय में रामदेव जी का भव्य पूजन और अभिषेक

THE BIKANER NEWS:-,बीकानेर,बीकानेर। नथानियों की सराय में मंगलवार को लोक देवता बाबा रामदेवजी महाराज की दशमी पर भव्य पूजन अभिषेक और आरती की गई । नथानियों की सराय मोहल्ला विकास कमेटी के संरक्षक गिरधर जोशी ने बताया कि यज्ञाचार्य प: परमेश्वर ओझा के सान्निध्य में मंत्रोच्चार और विधि विधान से सुशील जोशी ने पूजा अर्चना की गई। नरसिंह जोशी ने बताया कि इससे पहले गणेश चतुर्थी को गणेशजी महाराज को भी सराय के मुख्य द्वार के दोनों तरफ स्थापित मूर्ति का पूजन किया गया। इस दौरान बसंत जोशी,महेंद्र चुरा CA साहब बाबू लाल जोशी आशीष व्यास श्याम जी व्यास, गोपाल जोशी, सुशील, चोरुलाल,और महिलाओं आदि सभी उपस्थित शहर के अलग अलग जगह से और हुए दर्शनार्थियों ने बाबा रामदेव जी आरती की । गौरतलब है कि लोकदेवता बाबा रामदेवजी की इस मूर्ति को 29 साल पहले गिरधर जोशी ने स्वयं पत्थर को तराश कर बनाई थी पिछली साल मूर्ति की नत्थानियों की सराय के मुख्य द्वार का 21 लाख 3 रुपए की लागत से हैरिटेज गेट का भव्य निर्माण पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला ने नगर निगम से करवाया और वापिस मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा की गई थी अब लगातार हर वर्ष भव्य पूजा अर्चना की जाती हे ।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button