सड़क हादसे में घायल नाबालिग की पीबीएम में ईलाज के दौरान मौत,मामला दर्ज

बीकानेर। देशनोक थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में घायल नाबालिग की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह हादसा 31 दिसंबर को आम्बासर–उदयारामसर सड़क पर हुआ था, जहां एक मारुति कार ने बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इलाज के दौरान शुक्रवार को एक नाबालिग युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान बांद्रा बास निवासी प्रिंस पुत्र पप्पू राम के रूप में हुई है। नाबालिग की मौत के बाद उसके पिता की रिपोर्ट पर देशनोक थाने में मामला दर्ज किया गया है।
मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी




































