|

435 व प्राकट्य उत्सव हरिराय महाप्रभु का कल शुक्रवार को शोभा यात्रा के साथ आयोजित होगा

जैसलमेर (कैलाश बिस्सा)

स्वर्णनगरी में पुष्टी सम्प्रदाय व वल्लभ कुल के आचार्य रत्न परम कृपालु हरिराय महाप्रभु का 435 वां प्राकट्य उत्सव शुक्रवार आसोज
बदी पंचमी, बारह सितम्बर को मनाया जाएगा।

जैसलमेर वैष्णव सेवा समिति  के सद् वैष्णव श्री कमलकिशोर आचार्य ने बताया कि इस विशेष आयोजन के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। आयोजन में जोधपुर, बीकानेर, फलोदी व पोकरण के सद् वैष्णव भी सम्मिलित होंगे।

श्री आचार्य ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 12 सितम्बर अक्टूबर को प्रातः सवा आठ बजे गोविन्दसर गिरिराजजी की मंगला -सेवा से उत्सव मनोरथ प्रारंभ होगा। इसी दिन प्रातः दस बजे मंदिर पैलेस स्थित गिरिधारी जी के मंदिर में हरिराय महाप्रभुजी का पलना मनोरथ व सायं साढे पांच बजे हरिराय महाप्रभुजी के चित्रजी संग भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
विभिन्न क्षेत्रों से वैष्णव जन आयोजन में सम्मिलित होकर शोभा यात्रा की शोभा बढ़ाएंगे

शोभा यात्रा मंदिर पैलेस स्थित गिरधारीजी की हवेली से प्रारंभ होकर सदर बाजार होते हुए ढिब्बा पाडा स्थित मदनमोहनजी की हवेली तक जाएगी। 
आरती व तिलक उपरांत शोभा यात्रा पुन मंदिर पैलेस स्थित हवेली आएगी।

जैसलमेर वैष्णव सेवा समिति  की ओर से समस्त पुष्टि-सृष्टि से विनम्र पूर्वक निवेदन किया गया है कि हरिराय महाप्रभुजी के 435वें प्राकट्य उत्सव के आयोजनों में सपरिवार सम्मिलित होकर मनोरथों का सम्मिलित होकर लाभ के साथ पुण्य प्राप्त करे

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button