|

सनातन धर्म साधना पीठ द्वारा सनातन प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 325 विद्यार्थियों का किया सम्मान

THE BIKANER NEWS:-
बीकानेर, 23 जून 2025वेद युक्त शिक्षा प्रणाली लागू हो:- कुलगुरु जानदेसर स्थित श्री अष्टमहालक्ष्मी, आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर प्रांगण में सनातन धर्म साधना पीठ द्वारा सनातन प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 325 विद्यार्थियों के सम्मान सहित आयोजित हुआ।
समारोह के प्रारम्भ में आदि गुरु शंकराचार्य मूर्ति के समक्ष अतिथियो के द्वारा दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन किया गया।
मुख्य अतिथि महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुलगुरु मनोज दीक्षित ने कहा कि वर्तमान में हमारी शैक्षणिक प्रणाली जो चल रही है उसमें वेद युक्त शिक्षा प्रणाली का समावेश होना चाहिए जिससे प्रारंभिक शिक्षा से ही सनातनी विद्यार्थियों को धर्म का ज्ञान प्राप्त हो सके।
इस अवसर पर पीठ के अधिष्ठाता पंडित भाईश्री ने कहा कि बीकानेर में पीठ की ओर से अगली कार्य योजना के रूप में शंकराचार्य द्वार अथवा शंकराचार्य नगर स्थापना की योजना पर पीठ अपना कार्य पूर्ण करेंगी।
पीठ के सुनीलम पुरोहित ने बताया कि आज कक्षा पांचवी आठवीं में ए ग्रेड, 10वीं एवं 12वीं में जिन्होंने 75% से अधिक अंक प्राप्त किये, उन 325 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। सम्मान के रूप में उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किए गए।
समारोह में बाल स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ श्याम अग्रवाल ने कहा कि आज के वर्तमान युग में बच्चों को अपनी धार्मिक आधारशिला तैयार करनी चाहिए जिसमे अपने सनातन धर्म के अनुसार गीता,रामायण आदि का स्वाध्याय नित्य करना चाहिए।
आज के कार्यक्रम में
प्रहलादराम गहलोत, पार्षद नंदकिशोर गहलोत, सी.एस.पुरुषोत्तम व्यास,गिरधर स्वामी, अरविंद व्यास,रामेश्वर अग्रवाल,मगाराम गहलोत,गोपी किशन गहलोत, हनुमान गहलोत,मोहन गहलोत, सुरेश चांडक, सतीश मक्कड़, तरुण व्यास,मयंक व्यास आदि ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम का मंच संचालन पवन राठी एवम नवरतन कलवानी ने संयुक्त रूप से किया।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button