पांचवें भव्य जागरण का पोस्टर विमोचन,अमर पुरा बास, भीनासर में 2 सितंबर को होगा आयोजन

THE BIKANER NEWS. अमर पुरा बास, भीनासर में बाबा रामदेव जी के पांचवें भव्य जागरण का पोस्टर विमोचन किया गया। इस वार्षिक आयोजन की जानकारी जागरण आयोजन समिति से जुड़े भूपेंद्र खुड़िया और महेंद्र कड़ेला ने दी। उन्होंने बताया कि हर साल की तरह, इस बार भी बाबा रामदेव जी मंदिर अमर पुरा बास भीनासर में जागरण का आयोजन किया जा रहा है।

जागरण 2 सितंबर 2025 को भादवा सुदी दशमी के शुभ अवसर पर रखा गया है। पुजारी सीताराम जी और प्रकाश लखेसर ने बताया कि इस जागरण में मुख्य कलाकार मेड़ता से ललित लहरिया, अनुराधा योगी, और शिव बीकानेरी एंड पार्टी द्वारा भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी। जागरण का विशेष आकर्षण आर के नागौर ग्रुप द्वारा झांकियों की प्रस्तुति होगी, जो भक्तों को मंत्रमुग्ध कर देगी।
पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में पुजारी सीताराम, भूपेंद्र खुड़िया, महेंद्र कड़ेला, अनिल पंवार (एआई), प्रकाश लखेसर, एडवोकेट भीखाराम मेघवाल, रामलाल खुड़िया, प्रेम कुमार, चंद्रप्रकाश, राकेश कुमार, बाबूलाल जल, देवाराम पन्नू, देवेंद्र, सुरेंद्र जल, रोहित कड़ेला, मनोज खुड़िया, ठेकेदार मालचंद, गजेंद्र खुड़िया, जगदीश कड़ेला, राजेंद्र, रामेश्वर, सौरभ सहित कई बाबा रामदेव जी के भक्तगण उपस्थित रहे।




































