बीकानेर: गृह मंत्री अमित शाह और सीएम दौरे के चलते भारी ट्रैफिक डायवर्जन, ये मार्ग रहेंगे प्रभावित,घर से निकलने से पहले देखें रूट प्लान


THE BIKANER NEWS:बीकानेर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 25 और 26 मई के दो दिवसीय दौरे को लेकर बीकानेर जिला पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। वीवीआईपी विजिट के दौरान सुरक्षा और सुगम यातायात के मद्देनजर, बीकानेर यातायात पुलिस ने शहर में भारी ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है।

अगर आप इन दो दिनों में बीकानेर शहर में प्रवेश करने वाले हैं या शहर में आवाजाही की योजना बना रहे हैं, तो परेशानी से बचने के लिए यह ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें।
प्रमुख रूप से प्रभावित मार्ग
- नाल एयरपोर्ट से स्वामी केशवानन्द विश्वविद्यालय तक का मार्ग पूरी तरह प्रभावित रहेगा।
- भीमसेन सर्किल से सोफिया स्कूल चौराहे तक के मार्ग पर भी यातायात बाधित रहेगा।
विशेष ‘नो-व्हीकल ज़ोन’
सुरक्षा के लिहाज से सोफिया स्कूल चौराहे से म्यूजियम सर्किल तक के सड़क मार्ग को पूरी तरह से ‘नो-व्हीकल जोन’ घोषित किया गया है। यहाँ आम वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी:
- 25 मई: दोपहर 3:00 बजे से रात 12:00 बजे तक।
- 26 मई: सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक।
विभिन्न रूटों के लिए वैकल्पिक मार्ग
बाहर से बीकानेर शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों के लिए पुलिस ने निम्नलिखित वैकल्पिक मार्ग तय किए हैं:
- जयपुर रोड से: हल्दीराम प्याऊ, सोफिया स्कूल चौराहा से जेएनवीसी थाना रोड होते हुए मूर्ति सर्किल / शिवबाड़ी चौराहा से शहर में प्रवेश।
- जैसलमेर रोड से: गांधी प्याऊ से शोभासर चौराहा, करणीनगर औद्योगिक क्षेत्र होते हुए सुपर मार्केट होकर एंट्री।
- छत्तरगढ़-खाजूवाला से: शोभासर बाईपास चौराहा से करणीनगर औद्योगिक क्षेत्र होते हुए सुपर मार्केट के रास्ते प्रवेश।
- नापासर रोड से: नापासर चौराहा से जोधपुर बाईपास होते हुए जोहड़ बीहड़ मार्ग से शिवबाड़ी चौराहा होकर शहर में आवाजाही।
इन 5 प्रमुख पॉइंट्स पर रहेगा डायवर्जन
- जैसलमेर रोड: गांधी प्याऊ
- छत्तरगढ़ रोड: शोभासर चौराहा
- श्रीगंगानगर रोड: बीछवाल बाईपास चौराहा
- जयपुर रोड: जयपुर बाईपास सर्किल (वैष्णो धाम-डीमार्ट)
- नापासर रोड: नापासर चौराहा
हेल्पलाइन और पुलिस की अपील
बीकानेर पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे असुविधा और जाम से बचने के लिए तय किए गए वैकल्पिक रास्तों का ही इस्तेमाल करें। किसी भी आपातकालीन स्थिति या रास्ते से जुड़ी पूछताछ के लिए पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 8764852595 पर संपर्क किया जा सकता है।




































