|

Big breaking:-देश की राजधानी में भीषण अग्निकांड,20 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

THE BIKANER NEWS:-​​नई दिल्ली:राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ स्थित ‘लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट’ में भीषण आग लगने से अब तक 20 लोगों की जान जा चुकी है। दिल्ली फायर सर्विस (DFS) को इस हादसे की सूचना सुबह 8.50 बजे मिली थी, जिसके तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इमारत से अब तक 37 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, जिनमें से 6 से अधिक लोगों का रेस्क्यू बेसमेंट से किया गया है।कई घायलों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है, जिसके चलते प्रशासन ने मृतकों का आंकड़ा और बढ़ने की आशंका जताई है। फिलहाल बिल्डिंग में रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है।

​कैसे फैली आग?

​स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जिस इमारत में यह हादसा हुआ वह 6 मंजिला है और इसी बिल्डिंग में ‘फ्लोरिस स्टे होटल’ भी संचालित किया जाता था सुबह करीब 8.51 बजे बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर अचानक आग भड़क उठी। स्थिति तब बेकाबू हो गई जब इमारत का कांच फोड़ा गया। कांच टूटते ही आग तेजी से बेसमेंट की तरफ फैल गई और लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया।

प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं और घायलों का इलाज नजदीकी अस्पतालों में किया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button