|

पीबीएम अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर कांग्रेस सेवादल का अनूठा प्रदर्शन: हाथों में झाड़ू लेकर वार्डों और शौचालयों की सफाई कर जताया विरोध

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। संभाग के सबसे बड़े पीबीएम (PBM) अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं और हाल ही में सामने आए ‘प्रसूता किडनी मामले’ को लेकर कांग्रेस का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अस्पताल की बदहाली के खिलाफ कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे “पीबीएम सुधारो जन-आंदोलन” के पांचवें दिन रविवार को कांग्रेस सेवादल ने एक अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया।

​कार्यकर्ताओं ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने के बजाय हाथों में झाड़ू थाम ली और अस्पताल परिसर, वार्डों तथा गंदे शौचालयों की सफाई कर अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रशासन को जगाने के लिए ‘प्रतीकात्मक सफाई अभियान’

​सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष कलम कल्ला के अनुसार, यह प्रतीकात्मक सफाई अभियान पीबीएम अस्पताल प्रशासन को गहरी नींद से जगाने और व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर चलाया गया। उन्होंने कहा कि हम गांधीवादी तरीके से विरोध दर्ज करवाते है,कभी हिंसा नही करते कार्यकर्ताओं का कहना है कि पीबीएम संभाग का सबसे बड़ा अस्पताल है, लेकिन यहां सफाई, चिकित्सा सुविधाओं और प्रबंधन को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं।अस्पताल प्रशासन अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में पूरी तरह विफल रहा है, जिसके कारण मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

​कांग्रेस नेताओं ने पीबीएम प्रशासन को सख्त चेतावनी दी है कि यदि अस्पताल की व्यवस्थाओं में तत्काल प्रभाव से सुधार नहीं किया गया, तो इस आंदोलन को और अधिक व्यापक रूप दिया जाएगा।

​इस सफाई अभियान और विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला और देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस और सेवादल के कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से प्रीति मेघवाल मदनगोपाल मेघवाल​रामनिवास गोदारा (देहात सेवादल अध्यक्ष) अनिल व्यास (शहर सेवादल अध्यक्ष) मनोज व्यास (संगठन सचिव) भंवर कूकणा (यूथ कांग्रेस अध्यक्ष)​मुकेश आचार्य श्रीकृष्ण गोदारा ​सुभाष स्वामी पुनम भांभू आदि रहे

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button