|

69 वी जिला स्तरीय माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक प्रतियोगिता का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नथूसर गेट में शुभारंभ

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर,
69 वी जिला स्तरीय माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक 17 / 19 वर्ष छात्र-छात्रा भारो तोलन प्रतियोगिता संयोजक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नथूसर गेट बीकानेर द्वारा आज दिनांक 4 सितंबर 2025 को माधव अकैडमी मुरलीधर विकास नगर रोड बीकानेर में भारो तोलन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राम किशोर सहायक निदेशक कार्यालय संयुक्त निदेशक बीकानेर रहे, विशिष्ट अतिथि श्री मानक लाल कुमावत पार्षद, श्री राम विनोद पूर्व कोच एवं श्री बजरंग लाल निदेशक माधव अकैडमी बीकानेर रहे । मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में खेलों की आवश्यकता पर प्रकाश डाला विशिष्ट अतिथियों ने विद्यार्थियों का स्वागत किया कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य कमल भारद्वाज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नथूसर गेट ने की वह माल्यार्पण श्रीमती ज्योति सेतिया वरिष्ठ व्याख्याता, श्रीमती ममता मेघवाल वह श्री राजेश यादव ने किया । इस अवसर पर दिनेश बिस्सा , मनोज चौधरी, आशक अली आदि की उपस्थित महत्वपूर्ण रही ,विशाल पारीक वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक ने बताया कि प्रतियोगिता में 44 छात्रों वह 32 छात्राओं ने खिलाड़ी के रूप में भाग लिया है ।।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button