|

नयाशहर थाना क्षेत्र में शातिर चोर को पकड़कर कर की धुनाई,किया पुलिस के हवाले, पूछताछ में चोकाने वाले खुलासे

THE BIKANER NEWS:- बीकानेर। शहर में लगातार चोरी की वारदातें बढ़ रही है,लाखो का माल पार कर ये शातिर चोर पुलिस की नजरों से दूर है, ऐसा ही एक शातिर चोर रंगे हाथों पकड़ा गया जिसको चोरी की वारदातों से आक्रोशित लोगो ने पिट कर किया पुलिस के हवाले। मिली जानकारी के अनुसार लोगो के हत्थे बीतीरात को एक चोर चढ़ गया, जिसकी लोगों ने पीटाई कर डाली। बाद में पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने जब पूछताछ की तो चौंकाने वाले राज सामने आए।

घटना बीतीरात को नयाशहर थाना क्षेत्र की है। जहां लोगों ने एक चोर पकड़ा। जिसके पास अवैध हथियार भी मिला। लोगों ने पूछताछ की उसने अपनी मंसूबे बताये और जैसे यह पता चला कि यह चोर है और किसी ने किसी वारदात को अंजाम देने आया है, ऐसे में लोगों ने धुनाई कर डाली। बाद में पुलिस के हवाले किया। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि पकड़ा गया चोर जोधपुर जिले का रहने वाला श्रवण उर्फ पेनिया सांसी है, जो शांतिर किस्म चोर है। जिसके खिलाफ पूर्व में 27 प्रकरण दर्ज है। आरोपी के पास एक अवैध पिस्टल और चोरी की बाइक मिली, जिसको पुलिस ने जब्त लिया। यह बाइक भी नागौर से चोरी कर लाया था। इस तरह लोगों की जागरूकता के चलते बीतीरात को बड़ा और शातिर चोर पकड़ा गया, अगर यह नहीं पकड़ा जाता तो शायद किसी ने किसी जगह वारदात को अंजाम देता, क्योंकि यह यहां इसी इरादे के साथ पहुंचा था। अब आरोपी नयाशहर पुलिस के कब्जे में है, जिससे पूछताछ जारी है। बता दें कि आम लोगों द्वारा पकड़े गए चोर का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोग चोर की धुनाई करते हुए नजर आ रहे है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button