Breaking:-सदर थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी पर किया कुल्हाड़ी से वार, आवाज़ दबाने के लिये मुँह मे ठूंसा कपड़ा,मौके से फरार

THE BIKANER NEWS:-“बीकानेर बीकानेर में एक पति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर पत्नी को कुल्हाड़ी के वार से किया घायल,चीखे दबाने के लिए मुह में ठुसा कपड़ा,मरा समझ मौके से फरार। मामला सदर थाना क्षेत्र का है जहाँ पर शुक्रवार की शाम भुट्टो का बास मस्जिद के पीछे रहने वाले युवक मेहताब का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। आवेश में आकर मेहताब ने कमरा बंद कर पत्नी सलमा बानो पर कुल्हाड़ी से वार कर दिये और मुँह में कपड़ा ठूंस दिया ताकि कोई इसकी चीख न सुन सके।
वार करने के बाद पति मेहताब उसे मरा हुआ समझकर मौके से फरार हो गया। घर के दरवाजे पर खून को देखकर पड़ोसी को शक हुआ और उसने अंदर जाकर देखा तो लहूलुहान हालत में सलमा बानो पड़ी थी। तुरंत उसे पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर भिजवाया गया जहां हालात गंभीर होने पर उसे आइसीयू में भर्ती किया गया।

दूसरी ओर सलमा के भाई असलम ने पुलिस को बताया है कि 2014 में उसकी बहन की शादी हुई थीं मेहताब से तीन बच्चें भी है। शादी के बाद से ही मेहताब सलमा से झगड़ा और मारपीट करता है।वही सलमा का पति मेहताब अब भी फरार है।



































