|

Bikaner:- युवक से मारपीट और लूटपाट, सोने की चेन और नगदी लेकर फरार हुए बदमाश

THE BIKANER NEWS:–बीकानेर, ​शहर के सदर थाना क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद। सूरसागर के पास अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को रोककर न केवल उसके साथ मारपीट की, बल्कि सोने के जेवर और नकदी लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

जूनागढ़ के पीछे, केसरदेसर कुआं निवासी रमेश चन्द्र (पुत्र चांदाराम माली) ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवादी ने बताया कि घटना मंगलवार रात करीब 8 बजे की है। वे अपने काम पर जाने के लिए सूरसागर के पास से गुजर रहे थे, तभी वहां मौजूद कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें रोक लिया और अचानक हमला कर दिया।

बचाव करने पर छीने जेवर और पैसे

रमेश चन्द्र के मुताबिक, जब उन्होंने बदमाशों के हमले से खुद को बचाने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उनके साथ और ज्यादा मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान बदमाशों ने पीड़ित से सोने की चेन, अंगूठी, 10,000 रुपये नकद और कुछ जरूरी दस्तावेज छीन लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए।

पुलिस जांच में जुटी

पीड़ित की रिपोर्ट पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई (ASI) तनेराव सिंह को सौंपी गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और आरोपियों की पहचान कर उनकी धरपकड़ करने में जुटी हुई है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button