|

बड़ी खबर -दिनदहाड़े बैंक कैश वैन से लूट, हथियारबंद बदमाश 50 लाख से ज्यादा का कैश बॉक्स लेकर फरार

नोखा। नोखा तहसील में बुधवार को दिनदहाड़े बैंक की कैश वैन को हथियारबंद बदमाशों ने निशाना बना लिया। पांचू थाना क्षेत्र में साधुना और सारुडा गांव के बीच कैंपर गाड़ी में सवार होकर आए चार बदमाशों ने हथियारों के बल पर कैश वैन को रुकवाया और नकदी से भरा कैश बॉक्स लेकर फरार हो गए।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक कैश बॉक्स में करीब 50 लाख रुपए से अधिक की नकदी बताई जा रही है। हालांकि पुलिस द्वारा लूटी गई राशि का आधिकारिक सत्यापन किया जा रहा है।जानकारी के अनुसार बैंक की कैश वैन विभिन्न शाखाओं में नकदी पहुंचाने के लिए निर्धारित रूट पर जा रही थी। इसी दौरान साधुना-सारुडा मार्ग पर पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने कैंपर गाड़ी से कैश वैन को घेरकर रुकवा लिया।

बदमाशों ने वैन में मौजूद कर्मचारियों को हथियार दिखाकर धमकाया और कुछ ही मिनटों में नकदी से भरा कैश बॉक्स लेकर कैंपर से फरार हो गए।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचीवारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सीओ जरनैल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस की टीमें बदमाशों के संभावित रूटों पर जांच कर रही हैं। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि बदमाशों की पहचान और उनके भागने की दिशा का पता लगाया जा सके।कैश वैन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालदिनदहाड़े हुई इस वारदात ने बैंक की नकदी ले जाने वाली कैश वैन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रारंभिक जानकारी में कैश वैन में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं होने की बात सामने आ रही है। हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।नोखा क्षेत्र में बड़ी कैश लूट से हड़कंपनोखा क्षेत्र में बैंक कैश वैन से इतनी बड़ी रकम की लूट की वारदात के बाद बैंकिंग संस्थानों और आम लोगों में चिंता का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस लूटी गई रकम, बदमाशों की पहचान और वारदात के पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।

https://www.facebook.com/share/r/1LdaJDWJyr/

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button