|

Breaking:-कोलकाता में ED की बड़ी कार्रवाई: 12 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी,मचा हड़कंप

KOLKATA NEWS:-कोलकाता: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने विधाननगर के पूर्व चेयरमैन सब्यसाची दत्त के राजारहाट स्थित फ्लैट से कथित तौर पर साढ़े तीन किलो सोना बरामद होने के मामले में जांच तेज कर दी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को कोलकाता के 12 अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई।


जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम ने खिदिरपुर, शेक्सपीयर सारणी और शॉर्ट स्ट्रीट सहित कई इलाकों में कारोबारियों और उनसे जुड़े लोगों के आवास व प्रतिष्ठानों पर तलाशी अभियान चलाया। जांच अधिकारी दस्तावेजों, वित्तीय लेनदेन और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की जांच कर रहे हैं।


सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई राजारहाट फ्लैट से सोना बरामदगी के मामले में धन के स्रोत और संभावित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के तहत की जा रही है। फिलहाल ईडी की कार्रवाई जारी है और एजेंसी ने इस मामले में आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है।
जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button