|

शहर में यहां मिला मानव कंकाल, क्षेत्र में फैली सनसनी

बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र के केमल फार्म की रोही में मानव कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना 13 अगस्त की बताई जा रही है।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कंकाल को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।पुलिस के अनुसार, देशनोक निवासी जयप्रकाश मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि सुबह एक रेवड़ चरवाहे से सूचना मिली कि केमल फार्म की रोही में मानव कंकाल पड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।मौके पर मिले अवशेषों के पास सफेद पैंट, अंडरवियर और बनियान भी मिले हैं। परिवादी ने आशंका जताई है कि कंकाल उसके मामा बाबूलाल का हो सकता है, जो करीब ढाई महीने से लापता थे।पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल कंकाल की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button