निर्माणाधीन नाले में गिरा गौवंस(गाय का बछडा),हुए मौत, मोहल्ले वासियों में आक्रोश

THE BIKANER NEWS:बीकानेर । शहर में खुले और टूटे नाले दे रहे है हादसों को न्योता, आये दिन इन नालों में गौवंस गिरकर होते है घायल, प्रसाशन नही दे रहा है ध्यान, कल मंगलवार को भी एक निर्माणाधीन नाले में एक गौवंस गिर गया जिसको काफी मशक्कत के बाद मोहल्ले वासियों ने निकाला,बाद में आज उसकी मौत हो गयी। जिसके बाद मोहल्ले वासियों ने आक्रोश जताया है,

बेनीसर बारी बाहर चुना भठा की तरफ जाने वाली रोड पर भी कई दिनों से एक नाले का निर्माण चल रहा है जिसमें कल एक गाय का बछड़ा नाले में गिर गया था , जिसको मोहल्ले वालों ने मिलकर बाहर निकाला,उसके बाद में उसने दम तोड़ दिया, आसपास में रहने वालों का कहना है कि ये नाले का निर्माण कई दिनों से चल रहा है,लेकिन काम हो ही नही रहा,उसको खोल कर छोड़ दिया गया है,अब काम बंद है दोनो तरफ से आने जाने का रास्ता बद है जिसे लोगो को परेशानी हो रही है,साथ ही गंदगी से घरो में रहना मुश्किल हो रखा है, कई बार प्रसाशन को चेताया भी था कि कोई भी जन हानि या हादसा हो सकता है परिणाम स्वरूप आखिर जो गौ वंश नाले में गिरा था,उसे मोहल्ले के गौ भक्तों ने बचाया था वह आज पुनः दुर्घटनाग्रत हो गया जिससे बछड़े की मौत हो गई। प्रशासन अभी नहीं चेता तो फिर कोई दुर्घटना हो सकती है इसलिए प्रशासन इस विषय में संज्ञान ले और उचित कारवाई करें ।
यही नही शहर में ऐसे कई बड़े नाले खुले पड़े है जिसे कभी कोई बड़ा हादसा हो सकता है





































