|

बड़ी खबर:-बीकानेर में ACB की बड़ी कार्रवाई,बस से आरोपी को दबौचा,अब तक 1 करोड़ 30 लाख की रकम पकड़ी

THE BIKANER NEWS:-​बीकानेर/लूणकरणसर: राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बीकानेर जिले में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने की जानकारी मिल रही है,सूत्रों के हवाले से भारी मात्रा में नकदी बरामद की भी जानकारी सामने आरही है, हालांकि आधिकारिक बयान के बाद ही सब स्पष्ट हो पाएगा,फिलहाल जो जानकारी सूत्रों से मिल रही है उसके अनुसार एसीबी टीम ने लूणकरणसर में एक बस को रुकवाकर आरोपी को नीचे उतारा और उसके पास से एक बैग बरामद किया।बताया जा रहा है कि उस बैग ने नगदी हो सकती है

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार द्वारा कृषकों के हित संरक्षण के लिए नकली खाद और बीज माफियाओं पर लगातार छापे मारे जा रहे थे। इसी सरकारी कार्रवाई की आड़ में जुगल किशोर नाम का यह व्यक्ति अवैध रूप से उगाही (Extortion) कर रहा था। इस पूरे मामले के तार गुजरात की एक कंपनी से भी जुड़े हुए बताए जा रहे हैं।
​जैसे ही राजस्थान ACB को इस पूरे नेक्सस और उगाही की भनक लगी, टीम तुरंत एक्शन में आ गई। सटीक सूचना के आधार पर एसीबी ने लूणकरणसर में घेराबंदी कर बस से यात्रा कर रहे मुख्य आरोपी को धर दबोचा। उसके साथ उसके रिश्तेदार स्वतंत्र से भी रकम बरामद की गई है। अब तक कि ऐसी कार्यवाही में कुल 1करोड़ 30 लाख की रकम पकड़ने की जानकारी मिल रही है

​बड़े नेता से संपर्क होने की चर्चा
​सूत्रों की मानें तो पकड़ा गया मुख्य आरोपी प्रदेश के एक बड़े राजनेता के संपर्क में रहता था। राजनैतिक रसूख और सरकारी छापों का डर दिखाकर यह उगाही का बड़ा रैकेट चलाया जा रहा था।
​आगे की कार्रवाई
​फिलहाल, एडीएसपी आशीष कुमार और सीआई इंद्रकुमार की अगुवाई में एसीबी की टीम मौके पर डटी हुई है और आरोपियों से सघन पूछताछ कर रही है। एसीबी इस पूरे रैकेट के विभिन्न पहलुओं, गुजरात कनेक्शन और सफेदपोशों की संलिप्तता की गहराई से जांच में जुट गई है। हालांकि, पूरे मामले और बरामदगी की आधिकारिक पुष्टि के लिए एसीबी के अधिकृत बयान का इंतजार किया जा रहा है

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button