एंजल इंग्लिश स्कूल के बच्चो ने पौधारोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

THE BIKANER NEWS. बीकानेर। एंजेल इंग्लिश स्कूल, मुरलीधर व्यास नगर में ‘ग्रीन डे’ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के छात्रों ने पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल प्राचार्य द्वारा पौधरोपण के साथ हुई। बच्चों ने हरे रंग की पोशाकें पहनकर रंगारंग प्रस्तुति दी तथा ‘हरियाली बचाओ’, ‘पर्यावरण की रक्षा करें’ जैसे नारों के साथ रैली निकाली।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। शिक्षकों ने बच्चों को वृक्षारोपण की आवश्यकता और प्लास्टिक का उपयोग कम करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों को अपने-अपने घर के आसपास एक-एक पौधा लगाने के लिए प्रोत्साहित किया।
समापन समारोह में प्राचार्य महोदय श्री महेश व्यास ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि “हरित दिवस का उद्देश्य बच्चों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाना है और हरियाली को बचाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।




































