भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का किया स्वागत

बीकानेर/नोखा। भाजपा युवा नेता मूलचंद मारू के नेतृत्व में पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई को भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर शहर के अंबेडकर सर्किल पर भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा युवा नेता मूलचंद मारू देहात जिला अध्यक्ष श्याम जी पंचारिया शहर जिला अध्यक्ष सुमन जी छाजेड़ जिलाध्यक्ष भंवर जी जांगिड़ जिला प्रवक्ता महेंद्र ढाका निशांत गॉड अशोक जी मारू जयनारायण जी मारू सरपंच बद्रासर पदम जी नाई महेंद्र सिंह राठौड़ रविंद्र सिंह राजपुरोहित नवीन बिश्नोई गुरबक्श सिंह शेखावत बद्री सिंह राजपुरोहित रोहित गहलोत मुकेश मारू अनिल चौधरी कुंदन सिंह चौहान महेंद्र सिंह राठौड़ पुखराज मारू जगदीश जी चौधरी हीरज टीकू
सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नेताओं ने कहा कि बिश्नोई की नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और नोखा क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में पार्टी और अधिक मजबूती से काम करेगी। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और प्रदेश नेतृत्व के इस निर्णय का स्वागत किया।





































