|

बीकानेर: SP मृदुल कच्छावा एक्शन मोड में, 10 वांटेड अपराधियों पर किया इनाम घोषित

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर: जिले में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए बीकानेर के पुलिस अधीक्षक (SP) मृदुल कच्छावा पूरी तरह एक्शन मोड में आ गए हैं। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और वांटेड अपराधियों की धरपकड़ के लिए SP ने अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे 10 आरोपियों पर नकद इनाम घोषित किया है।

​इन आरोपियों पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी (NDPS Act) और अनुसूचित जाति एवं जनजाति (SC/ST) अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत गंभीर मामले दर्ज हैं।

अवैध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत फरार आरोपी

​नशीले पदार्थों की तस्करी के मामलों में फरार तीन आरोपियों पर पुलिस ने इनाम रखा है:

  • भभुताराम विश्नोई (थाना गजनेर) – 15,000 रुपये * रमेश बिश्नोई (थाना गजनेर) – 15,000 रुपये
  • रहीस खां (थाना देशनोक) – 5,000 रुपये

एससी/एसटी (SC/ST) एक्ट के तहत फरार आरोपी

​जेएनवी (JNV) पुलिस थाना क्षेत्र में एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज मामलों में फरार चल रहे 7 आरोपियों पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। ये सभी आरोपी जेएनवी थाने के अंतर्गत वांटेड हैं:

भंवरलाल जाट

अमन चौधरी

अनिल सुंडा

सुरेन्द्र पाल बिश्नोई

अजय चौधरी

दिनेश विश्नोई

अशोक कसवां

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button