बीकानेर: 24 लाख रुपये की ठगी करने वाले पति-पत्नी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार, जेएनवीसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। बीकानेर की जेएनवीसी थाना पुलिस ने 24 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पति-पत्नी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर एक परिवार का विश्वास जीतकर 20 लाख रुपये नकद और 4 लाख रुपये मूल्य के आभूषण ठगने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, आरोपी देश के अन्य राज्यों में भी इसी तरह की ठगी की वारदातों में शामिल रहे हैं।
परिवार का विश्वास जीतकर की 24 लाख रुपये की ठगी
पुलिस के अनुसार, परिवादी नवीन कुमार चौहान ने शिकायत दर्ज कराई थी कि रोहित बाजपेयी और उसकी पत्नी अन्नु बाजपेयी ने 26 मार्च 2025 को उनके और उनके परिवार के साथ सुनियोजित तरीके से धोखाधड़ी की। आरोपियों ने पहले परिवार का विश्वास जीता और इसके बाद 20 लाख रुपये नकद तथा 4 लाख रुपये मूल्य के आभूषण ठग लिए।
शिकायत के आधार पर जेएनवीसी थाने में मामला दर्ज कर सहायक उपनिरीक्षक जयप्रकाश ने जांच शुरू की।
सीतापुर जेल से दोनों आरोपियों को पकड़ा
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में जेएनवीसी थानाधिकारी देवेन्द्रसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने विभिन्न स्रोतों से जानकारी जुटाई तो पता चला कि आरोपी उत्तर प्रदेश के सीतापुर में भी इसी तरह की एक अन्य घटना के प्रकरण संख्या 271/2026 में शामिल थे।
इसके बाद बीकानेर पुलिस की टीम उत्तर प्रदेश पहुंची और सीतापुर कारागार से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:
रोहित बाजपेयी (44 वर्ष) पुत्र दिनेश चन्द्र बाजपेयी, निवासी कन्नौज, उत्तर प्रदेश।
अन्नु बाजपेयी (44 वर्ष) पत्नी रोहित बाजपेयी, निवासी कन्नौज, उत्तर प्रदेश।
इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में जेएनवीसी थानाधिकारी देवेन्द्रसिंह, सहायक उपनिरीक्षक जयप्रकाश, कांस्टेबल पुखराज तथा महिला कांस्टेबल अर्चना और अनुराधा शामिल रहे।
पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।





































