|

Breaking:-जमीनी विवाद को लेकर चली गोलियां,चार घायल,मची अफ़रातफ़री

THE BIKANER NEWS;^बीकानेर:-19 भूमि पर कब्जे के विवाद को लेकर शुक्रवार को तनावपूर्ण स्थिति बन गई। मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर जिले के महाजन क्षेत्र के निकट शेरपुरा रेलवे अंडरब्रिज के पास गोलीबारी की घटना सामने आई, जिसमें कई किसानों के घायल होने की सूचना है।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भूमि कब्जे को लेकर हुए विवाद के दौरान कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। आरोप है कि हरियाणा से आए कुछ बदमाशों ने किसानों पर गोलियां चलाईं। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।


मौके से करीब छह खाली कारतूस बरामद होने की जानकारी सामने आई है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार तीन से चार किसान गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। हालांकि घायलों की आधिकारिक पुष्टि और उनकी स्थिति को लेकर पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार है।


घटना में महाजन हल्का पटवारी आसाराम गोयल की कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही महाजन पुलिस थाने से एसआई राजेंद्र सिंह पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।
बताया जा रहा है कि करोड़ों रुपये मूल्य की कृषि भूमि पर कब्जे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है, जिसके चलते यह टकराव हुआ।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं तथा मामले की जांच की जा रही है। फायरिंग में शामिल आरोपियों की तलाश के लिए कार्रवाई जारी है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button