|

Breaking:-बारिश की वजह से कच्चे मकान की छत गिरी, एक बच्चे की मौत

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, बीकानेर में शुक्रवार देर रात बारिश के कारण एक कच्चे मकान की छत ढह गई, जिससे एक दस साल के बच्चे की मौत हो गई। उसका शव फिलहाल सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।
हादसा देर रात करीब तीन बजे लूणकरनसर में हुआ है। लूणकरनसर सहित आसपास के
क्षेत्रों में देर रात तक तेज बारिश थी। यहां मलकीसर छोटा गांव के चक 17 एमकेडी में देर रात करीब तीन बजे कच्चे मकान की छत ढह गई। लकड़ी और घासफूस की बनी ये छत दस साल के सौर्य के ऊपर गिरी। सौर्य अपनी मां ममता के पास सो रहा था। सौर्य को ज्यादा चोट आई, वहीं मां के पैर में चोट लगी ।। परिजन सौर्य
को लेकर तुरंत अस्पताल पहुंच गए, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। घटना के समय उसके पिता धर्मपाल भी वहीं थे। बारिश तेज होने के कारण वो उठ गए थे। वो बारिश के पानी को
रोकने का प्रबंध कर रहे थे, तभी छत नीचे आ गिरी। वो खुद तो बच गया लेकिन बेटा और पत्नी चपेट में आ गए। जिसमें बेटे की मौत हो गई। सौर्य
के सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे संभवत: मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button