|

Breaking:-पुलिस को मिली ​बड़ी सफलता, 8वी की छात्रा से दुष्कर्म व हत्या कांड का आरोपी गिरफ्तार

THE BIKANER NEWS:बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने कोलायत इलाके में नाबालिग छात्रा के साथ हुए जघन्य दुष्कर्म और हत्या के मामले में बड़ी कामयाबी हासिल की है। कई दिनों की कड़ी मशक्कत और सघन तलाशी अभियान के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी श्याम सुंदर को गिरफ्तार कर लिया है।

SP कावेन्द्र सिंह सागर के नेतृत्व में मिली सफलता

​घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए बीकानेर SP कावेन्द्र सिंह सागर खुद मोर्चा संभाले हुए थे और पिछले कई दिनों से इलाके में ही कैंप कर रहे थे। पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव शर्मा भी इस पूरे मामले की पल-पल की मॉनिटरिंग कर रहे थे।

रणजीतपुरा थानाधिकारी और टीम की अहम भूमिका

​SP के कुशल निर्देशन में गठित विशेष टीमों में से रणजीतपुरा थानाधिकारी चन्द्रजीत सिंह और उनकी टीम को यह सफलता हाथ लगी है। इस पूरे ऑपरेशन में पुलिसकर्मी प्रदीप, मोहबताराम और राजूराम की भूमिका बेहद अहम रही, जिन्होंने आरोपी को दबोचने में दिन-रात एक कर दिया।

बेहोश होने पर कर दी थी हत्या

​शुरुआती जानकारी के अनुसार, आरोपी उसी इलाके का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि दुष्कर्म की वारदात के बाद जब पीड़िता बेहोश हो गई, तो पकड़े जाने के डर से दरिंदे ने उसकी निर्मम हत्या कर दी।

जल्द होगा बड़ा खुलासा

​जानकारी मिली है कि आरोपी श्याम सुंदर से पूछताछ जारी है। SP कावेन्द्र सिंह सागर कुछ ही देर में प्रेस वार्ता कर इस पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा करेंगे और घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी साझा कर सकते है

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button