|

बीकानेर में चोखूंटी पुलिया के चलती ट्रेन से मेडिकल कॉलेज की छात्रा का मोबाइल छीन कर युवक फरार

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। चोखूंटी पुलिया के पास चलती ट्रेन में एक मेडिकल छात्रा से मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार छात्रा हनुमानगढ़ से बीकानेर आ रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने मौका पाकर चलती ट्रेन से उसका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गया।


घटना की सूचना मिलने के बाद खिदमतगार खादिम सोसायटी और असहाय सेवा संस्थान के सदस्य राजकुमार मौके पर पहुंचे और छात्रा की मदद करते हुए उसे जीआरपी थाना पहुंचाया। वहां छात्रा की ओर से शिकायत/आवेदन दिया गया, जिसके बाद मोबाइल की तलाश और मामले की जांच की प्रक्रिया शुरू की गई।


बताया जा रहा है कि छात्रा शेखावाटी क्षेत्र की रहने वाली है और बीकानेर मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। घटना के बाद उसे सहयोग उपलब्ध कराया गया और बाद में सीकर के लिए रवाना किया गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार चोखूंटी पुलिया के आसपास चलती ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल या सामान छीनने की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button