|

बीकानेर की धर्मधरा पर होने जा रहा है सामूहिक निःशुल्क सर्व ब्राह्मण यज्ञोपवीत संस्कार का भव्य आयोजन

THE BIKANER NEWS:-​बीकानेर। धर्म नगरी बीकानेर में आगामी फरवरी माह में ‘सर्व ब्राह्मण सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। रत्ताणी व्यासों की बगीची, धर्म नगर द्वार के बाहर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को पूरी तरह से नि:शुल्क रखा गया है, ताकि समाज के अधिक से अधिक बटुक इसमें सम्मिलित हो सकें।


​आयोजन समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह संस्कार समारोह दो दिनों तक चलेगा। कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार रहेगी:


​प्रायश्चित कर्म: फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्थी, दिनांक 5 फरवरी 2026 को सायं 4 बजे।
​यज्ञोपवीत संस्कार: फाल्गुन कृष्ण पक्ष पंचमी, दिनांक 6 फरवरी 2026 को सुबह 8 बजे।


​आवेदन प्रक्रिया:
इस सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार में सम्मिलित होने के लिए फॉर्म जमा करवाने की अंतिम तिथि 02 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभिभावक समय रहते फॉर्म भरकर जमा करवा सकते हैं। फॉर्म प्राप्त करने और अधिक जानकारी के लिए निम्नलिखित महानुभावों से संपर्क किया जा सकता है:
​पं. पंकज व्यास,
​पं. राजीव व्यास,
​पं. ब्रह्मदेव व्यास,
​पं. मदन पुरोहित
​इसके अलावा, कार्यक्रम के मार्गदर्शक पं. प्रहलाद कुमार व्यास और पं. गौरी शंकर पुरोहित से भी संपर्क किया जा सकता है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button