ओझा बने BCCI के नए चीफ सिलेक्टर, रमेश पोवार को भी मिली चयन समिति में जगह

Spots
THE BIKANER NEWS:-भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की पुरुष सीनियर चयन समिति में बड़ा बदलाव किया गया है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा को अजीत अगरकर की जगह नया चीफ सिलेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं, पूर्व भारतीय स्पिनर रमेश पोवार को भी चयन समिति में शामिल किया गया है। नई समिति भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के चयन की जिम्मेदारी संभालेगी।
प्रज्ञान ओझा के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव
प्रज्ञान ओझा को अजीत अगरकर का कार्यकाल 4 अक्टूबर को समाप्त होने के बाद से अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने का अनुभव है। उन्होंने भारतीय टीम की ओर से 24 टेस्ट मैच खेले हैं। ओझा ने वर्ष 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। अब उन्हें चयन समिति की कमान सौंपे जाने की जानकारी सामने आई है।
रमेश पोवार को भी मिली जिम्मेदारी
पूर्व भारतीय स्पिनर रमेश पोवार को सीनियर चयन समिति में शामिल करने का फैसला क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी ने लिया। अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे की अगुवाई वाली कमेटी ने BCCI मुख्यालय में आवेदकों की स्क्रीनिंग और इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोवार के नाम का चयन किया।
पांच सदस्यीय होगी नई चयन समिति
नई भारतीय पुरुष सीनियर चयन समिति में कुल पांच सदस्य शामिल होंगे। इनमें प्रज्ञान ओझा को चेयरमैन बनाया गया है। समिति के अन्य सदस्यों में शिव सुंदर दास, आरपी सिंह, अजय रात्रा और रमेश पोवार शामिल हैं।





































