बीकानेर:-पीबीएम अस्पताल में जेबकतरों का आतंक, हार्ट हॉस्पिटल में महिला और युवक को रंगे हाथों पकड़ा


thebikanernews.com:- बीकानेर। संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल में जेबकतरी और चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों की भीड़ का फायदा उठाकर जेबकतरे सक्रिय हैं। ताजा मामला बुधवार सुबह करीब 11 बजे हल्दीराम हार्ट हॉस्पिटल का सामने आया, जहां एक युवक और महिला को जेब काटने के प्रयास के दौरान रंगे हाथों पकड़ लिया गया।


नरपत सिंह से मिली जानकारी के अनुसार, एक मरीज के परिजन की जेब में करीब 15 हजार रुपए रखे हुए थे। इसी दौरान महिला जेबकतरी ने जेब से रुपए निकालने का प्रयास किया। परिजन को इसकी भनक लग गई और उसने युवक व महिला दोनों को मौके पर ही दबोच लिया।
इसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
पीबीएम अस्पताल परिसर में पहले भी चोरी और जेबमारी की घटनाएं सामने आती रही हैं। मरीजों और उनके परिजनों की मजबूरी तथा भीड़ का फायदा उठाकर वारदातों को अंजाम देने वाले लोगों से अस्पताल आने वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
अगर आप भी पीबीएम अस्पताल जा रहे हैं तो अपने पर्स, मोबाइल और जेब में रखे नकदी का विशेष ध्यान रखें। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सावधानी बरतें।




































