|

बड़ी खबर:-बीकानेर में कचरा संग्रहण वाहनों से हो रहे लगातार हादसों के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कंपनी मैनेजर को किया गिरफ्तार

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। शहर में कचरा टिप्परों की लापरवाही और उनसे लगातार हो रहे हादसों पर बीकानेर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है पुलिस ने टेंडर कंपनी SPS के मैनेजर अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है।

​मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ADSP) चक्रवर्ती सिंह राठौड़ ने बताया कि दुर्घटना के उपरांत साक्ष्य छुपाने (tampering of evidence) के गंभीर आरोप में कंपनी मैनेजर के खिलाफ यह दंडात्मक कदम उठाया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं को खंगाल रही है।

​शहरवासियों में भारी आक्रोश

आपको बता दे की कुछ दिन पूर्व गोकुल सर्किल पर टिप्पर की चपेट में आने से केशव दत्त आचार्य घायल हुए थे और फिर उनकी दुःखद मौत हुई थी जिसके बाद शहर में कचरा संग्रहण में लगे टिप्पर चालकों की तेज रफ्तार और अनियंत्रित ड्राइविंग को लेकर आमजन में लंबे समय से गुस्सा था। स्थानीय निवासियों ने लापरवाह वाहन चालकों और ठेका कंपनी के उच्च अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की पुरजोर मांग की थी।

​पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश गया है कि जनसुरक्षा से खिलवाड़ और हादसों के बाद लीपापोती करने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button