बड़ी खबर:-जुए के खिलाफ पुलिस की दबिश,हजारों रुपयो के साथ 11 जुआरी गिरफ्तार


THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। पुलिस ने जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 38,200 रुपए की नकदी भी जब्त की है।


मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने नापासर थाना क्षेत्र में देशनोक रोड,स्थित शराब के ठेके के पास एक खाली बाड़े में दबिश दी। यहां ताश के पत्तों पर रुपए दांव पर लगाकर जुआ खेला जा रहा था। पुलिस ने मौके से 11 लोगों को पकड़कर गिरफ्तार कर लिया।
यह कार्रवाई एसपी मुद्दूल कच्छवा के निर्देशन में नापासर थानाधिकारी कविता पूनिया के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्यामासुंदर, चैनाराम, नेतर, छोटूलाल, नवरत्न, कालूराम, सुरेश, लीलाधर, रामलाल, भवानी शंकर और हेमंत के रूप में हुई है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाधिकारी कविता पूनिया के साथ जगदीश कुमार, गोरखाराम, सुरेंद्र कुमार और मांगीलाल शामिल रहे।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में जुआ खेलने वालों में हड़कंप मच गया।





































