|

बीकानेर:-कोंग्रेस प्रदेश नेतृत्व ने लिया बड़ा फैसला,पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए इनको किया पदमुक्त

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। बीकानेर में कांग्रेस ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के ग्रामीण जिलाध्यक्ष मेवाराम मेघवाल को पदमुक्त कर दिया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में यह कार्रवाई की गई है।


मिली जानकारी के अनुसार, मेवाराम मेघवाल पर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का आरोप है। इसे पार्टी अनुशासन के विपरीत मानते हुए प्रदेश नेतृत्व और जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया।

पत्नी को कांग्रेस के खिलाफ जा निर्दलीय चुनाव लड़वाने पर कांग्रेस ने की कार्रवाई
कांग्रेस से बगावत कर मेघवाल अपनी पत्नी शिला देवी को बज्जू पंचायत समिति के वार्ड 1 से लड़ा रहे चुनाव


प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की अध्यक्ष ममता भूपेश बैरवा की ओर से 28 अक्टूबर को पदमुक्त करने का आदेश जारी किया गया। आदेश के अनुसार, मेवाराम मेघवाल को तत्काल प्रभाव से कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के ग्रामीण जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया गया है

।
इस कार्रवाई को पार्टी में अनुशासन बनाए रखने और अधिकृत प्रत्याशियों के समर्थन में संगठन की प्रतिबद्धता के रूप में देखा जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button