|

बीकानेर:-वार्ड पार्षद को आया साइलेंट अटैक(हार्ट अटैक),हुआ निधन,परिवार में शोक की लहर

THE BIKANER NEWS:- बीकानेर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। पार्षद का साइलेंट अटैक (हार्ट अटैक) के कारण अकस्मात निधन हो गया है।

​मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर के नोखा कस्बे की नगरपालिका के वार्ड 34 से विकास मंच (CPI) के पार्षद आसुराम नायक का साइलेंट अटैक (हार्ट अटैक) के कारण अकस्मात निधन हो गया है। उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें संभालने की कोशिश करते, उससे पहले ही साइलेंट अटैक के चलते उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके इस तरह अचानक चले जाने से पूरे क्षेत्र में स्तब्धता और शोक का माहौल है।

उनके असामयिक निधन की खबर मिलते ही उनके निवास स्थान पर स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों का तांता लग गया। पार्षद के निधन से उनके परिवार और पूरे वार्ड नंबर 34 में शोक की लहर दौड़ गई है।

​स्थानीय जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button