|

कल शहर के इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

बीकानेर। दीपावली के मद्देनजर विद्युत तंत्र के रखरखाव, पेड़ों की छंटाई, विद्युत लाइनों और ट्रांसफार्मरों के आवश्यक कार्यों के चलते बुधवार, 28 अक्टूबर को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत कटौती अलग-अलग क्षेत्रों में निर्धारित समय के अनुसार की जाएगी।इन क्षेत्रों में इस समय रहेगी बिजली कटौती।

सुबह 6:30 से 9:00 बजे तक: बिनानी चौक, बिस्सा चौक का क्षेत्र।

सुबह 9:00 से 10:30 बजे तक: शिव शक्ति, भाया कुएं के पास, सोनगिरी कुएं के पास तथा लालू पान भंडार के पास का क्षेत्र।

सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 बजे तक: पड़ाया माता मंदिर, बीके स्कूल तथा नरसिंह मंदिर के पास का क्षेत्र।

दोपहर 12:00 से 1:30 बजे तक: चंपाबाई बगेची तथा बीके स्कूल के पास का क्षेत्र।

सुबह 7:30 से 10:30 बजे तक: पशु चिकित्सा क्षेत्र, गांधी नगर (सरकारी कॉलोनी), भूमि विकास बैंक, राजमाता नोहरा, वेटरनरी सर्किल, नीलम ट्रेवल्स, एसीबी, एसबीआई बैंक, फ्लेम गैस, गांधी कॉलोनी, दूरदर्शन, कैलाशपुरी कॉलोनी, राठौर ट्रेवल्स, नरेंद्र भवन, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, रामकृष्ण आश्रम, करणी पैलेस, पूजा एन्क्लेव, शिक्षा विभाग, रजिस्ट्रार कार्यालय, लालगढ़ नलकूप, विधायक सुरमिला, समता नगर, करणी नगर सेक्टर ए एवं बी तथा लालगढ़ पैलेस का क्षेत्र।

सुबह 7:00 से 10:30 बजे तक: केईएम रोड, धारीवाल बिल्डिंग एवं क्वार्टर्स तथा रतन बिहारी पार्क के सामने खजांची क्वार्टर्स का क्षेत्र।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button