इस थाना क्षेत्र से 20 वर्षीय युवती लापता,परिजनों ने पुलिस से लगाई तलाश की गुहार


बीकानेर। शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का मामला सामने आया है। युवती के चाचा की रिपोर्ट पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुरानी सब्जी मंडी के पीछे, रानी बाजार निवासी युवती के चाचा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि नितिन गौड़ उनकी 20 वर्षीय भतीजी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।परिवादी के अनुसार, घटना 21 अक्टूबर 2026 को जैन कन्या कॉलेज, बिदासर बारी के पास की बताई गई है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।मामले की जांच एएसआई प्रवीण कुमार को सौंपी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





































