बीकानेर: कोटगेट थाना क्षेत्र स्थित मेडिकल स्टोर में लगी भीषण आग, दुकान जलकर खाक

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर शहर में सोमवार तड़के आग लगने की एक बड़ी घटना सामने आई है जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कोटगेट थाना क्षेत्र के अंतर्गत केईएम रोड पर स्थित गौतम मेडिकल स्टोर में अचानक भीषण आग लग गई।
आग का रूप इतना विकराल था कि देखते ही देखते उसने पूरे मेडिकल स्टोर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दुकान जलकर पूरी तरह से खाक हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्र में हलचल मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह जब स्थानीय लोगों ने आग की लपटें उठती देखीं, तब जाकर उन्हें इस घटना का पता चला। इसके बाद लोगों द्वारा तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं। फिलहाल इस भीषण आग के लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।




































