|

नत्थूसर गेट क्षेत्र में चल रहा था अंकों के जरिये सट्ठेबाजी का खेल,पुलिस ने दबिश देकर युवक को दबोचा

THE BIKANER NEWS. बीकानेर:-नयाशहर थाना इलाके में एक खोखे में चल रहा था अंकों के जरिये सट्ठेबाजी का खेल,पुलिस ने दबिश देकर युवक को दबोचा।मिली जानकारी के अनुसार नत्थूसर गेट के बाहर काफी समय से अवैध रूप से पर्ची सट्ठेबाजी का धंधा चल रहा था।

आज नयाशहर थाना पुलिस ने दबिश देकर कार्रवाई करते हुए एक पर्ची सट्टा लिखने वाले युवक को दबोचा है।हैरानी की बात ये है कि नत्थूसर गेट के बाहर पुलिस चौकी भी है, जिसे कुछ ही दूर पर एक खोखे पर ये पर्ची सट्टे का अवैध कारोबार काफी समय से चल रहा है,पुलिस ने युवक राकेश पंवार को मौके से गिरफ्तार किया है, आपको बता दे आज सुबह से ही सोशल मीडिया पर पर्ची सट्टा होने का वीडियो वायरल हो रहा था इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया,वही स्थानीय लोगो का कहना है कि इस इलाके में पहले भी इस तरह की कार्यवाही होती रही है लेकिन ये लोग फिर से काम चालू कर लेते है..

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button