|

अपना घर आश्रम में पंजाबी बिरादरी सेवा ट्रस्ट ने किया अल्पाहार वितरण, सेवाभाव का दिया संदेश

THE BIKANER NEWS:बीकानेर, 9 अक्टूबर 2026।
सेवा परम धर्म है और जरूरतमंदों की सेवा करना भारतीय संस्कृति एवं छोटी काशी बीकानेर की परंपरा का अभिन्न अंग रहा है। इसी सेवाभाव की भावना के साथ पंजाबी बिरादरी सेवा ट्रस्ट (PBST) की ओर से रानी बाजार स्थित अपना घर आश्रम में अल्पाहार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आश्रम में निवासरत प्रभुजनों को फल-फ्रूट एवं चाय वितरित की गई।


यह कार्यक्रम ट्रस्ट के नेशनल अध्यक्ष श्री रामचंद्र पोपली के नेतृत्व में राजस्थान अध्यक्ष विजय मुंगिया के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर राजस्थान अध्यक्ष विजय मुंगिया ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सामर्थ्य के अनुसार सेवा कार्यों में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सेवा आश्रम, अनाथ आश्रम, वृद्धाश्रम सहित अन्य जरूरतमंद स्थानों पर अल्पाहार, भोजन एवं आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाने जैसे कार्य निरंतर किए जाने चाहिए। ऐसे सेवा कार्यों से जरूरतमंदों को सहयोग मिलता है और मन को भी शांति एवं सुकून की अनुभूति होती है।


उन्होंने कहा कि अपना घर आश्रम में निवास करने वाले विमंदित एवं निराश्रित प्रभुजनों के साथ बिताए गए कुछ पल उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का माध्यम बनते हैं। उनकी खुशी देखकर मन को अपार प्रसन्नता मिलती है। मानवता की सच्ची सेवा वही है, जिसमें जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता और आत्मीयता का भाव हो।
कार्यक्रम में किशोर मुंगिया, तनुज मुंगिया, अलका, नेहा, मंजू, भूपेंद्र एवं नरेंद्र उपस्थित रहे। सभी ने सेवा कार्य में सहभागिता निभाते हुए प्रभुजनों के साथ समय बिताया।
अंत में विजय मुंगिया ने अपना घर आश्रम के सेवादारों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रखने की भावना व्यक्त की।
सेवा ही सच्चा धर्म है, और जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही सबसे बड़ा संतोष है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button