|

गंगाशहर से सफेद महिंद्रा SUV चोरी, पुलिस जांच में जुटी

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। गंगाशहर के न्यू बस स्टैंड के पास से 30 सितंबर की रात अज्ञात चोर एक सफेद रंग की महिंद्रा SUV चोरी कर ले गए। वाहन मालिक एवं गंगाशहर निवासी अमित बिश्नोई ने गंगाशहर पुलिस थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
अमित बिश्नोई के अनुसार, उन्होंने अपनी महिंद्रा SUV (RJ 07 UB 5000) को 30 सितंबर की रात करीब 11:30 बजे न्यू बस स्टैंड के पास खड़ा किया था। अगले दिन सुबह करीब 6 बजे मौके पर पहुंचे तो वाहन वहां नहीं मिला।


वाहन की पहचान के संबंध में बताया गया है कि SUV की पिछली विंडशील्ड पर लाल रंग से ‘सरपंच’ लिखा हुआ है। साथ ही वाहन के आगे और पीछे एक ही नंबर प्लेट लगी हुई है।
सूचना मिलने पर गंगाशहर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर �⁠आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है।


आमजन से मदद की अपील
वाहन मालिक ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को RJ 07 UB 5000 नंबर की सफेद महिंद्रा SUV के संबंध में कोई जानकारी मिले तो पुलिस या वाहन मालिक को सूचना दें। सही जानकारी देने वाले को �⁠उचित इनाम देने की घोषणा भी की गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button