|

हर बेटी अपने सपनों को उड़ान दे और अपनी पहचान स्वयं बनाए- डॉ. गुप्ता

सेठ रावतमल बोथरा गर्ल्स कॉलेज, गंगाशहर में छात्राओं के लिए फ्रेशर्स एवं फेयरवेल पार्टी का उत्साह एवं उमंग के साथ आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशित छात्राओं का गर्मजोशी से स्वागत किया गया, वहीं विदा हो रही छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए भावभीनी शुभकामनाएं दी गईं।*कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. अर्पिता गुप्ता रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में गोजिरियो कराटे एसोसिएशन राजस्थान के अध्यक्ष आशीष गर्ग उपस्थित रहे।*

कॉलेज के संस्थापक-प्रबंधक इंजीनियर शांतिलाल बोथरा, प्राचार्य सीमा सुरोलिया एवं वाइस प्रिंसिपल मनीषा बोथरा ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।*मुख्य अतिथि डॉ. अर्पिता गुप्ता ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हर बेटी के भीतर प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व की क्षमता होती है, आवश्यकता केवल उसे पहचानकर आगे बढ़ने की है। उन्होंने कहा कि महिलाएं और बालिकाएं शिक्षा के साथ-साथ अपने व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारियों को भी मजबूत करें तथा अपने सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें। उन्होंने छात्राओं को सकारात्मक सोच, आत्मनिर्भरता और निरंतर सीखते रहने का संदेश दिया।*विशिष्ट अतिथि आशीष गर्ग ने छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा की जानकारी आज के समय में प्रत्येक बालिका एवं महिला के लिए आवश्यक है। नियमित आत्मरक्षा प्रशिक्षण से छात्राओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता, आत्मविश्वास, साहस और विपरीत परिस्थितियों में स्वयं का बचाव करने की क्षमता विकसित होती है।कार्यक्रम में छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नृत्य एवं विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया और पूरे परिसर को उत्साह एवं उल्लास से भर दिया।फ्रेशर्स के लिए आयोजित टैलेंट सर्च राउंड में छात्राओं ने आत्मविश्वास, प्रतिभा और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न चरणों के आधार पर प्राची गहलोत को मिस फ्रेशर, सोनू रामावत को मिस पर्सनैलिटी एवं नियति कच्छावा को मिस ब्यूटी क्वीन के खिताब से सम्मानित किया गया।वहीं फेयरवेल के अवसर पर जया सोलंकी को मिस फेयरवेल, हर्षिता शर्मा को मिस टैलेंटेड एवं मीनाक्षी बैद को मिस पर्सनैलिटी के खिताब से सम्मानित किया गया।वार्षिक समारोह के अंतर्गत प्रतिभावान छात्राओं को विभिन्न पुरस्कार एवं सम्मान भी प्रदान किए गए। छात्राओं ने पूरे उत्साह, उमंग एवं आत्मविश्वास के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।कार्यक्रम का मंच संचालन जयश्री पंचारिया एवं कीर्ति ने प्रभावी एवं आकर्षक ढंग से किया। समारोह के दौरान कॉलेज परिसर में उत्साह और उल्लास का वातावरण बना रहा। फ्रेशर्स एवं फेयरवेल समारोह ने छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ आत्मविश्वास, रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता एवं आपसी सौहार्द को विकसित करने का अवसर प्रदान किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button