बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के साथ 60 बच्चों को करवाया नाश्ता

बीकानेर। जोड़ बीड़ भैरवनाथ स्माइल ग्रुप द्वारा मेघराज जी गहलोत के नेतृत्व में शिवबाड़ी स्थित पुण्यार्थम सेवा केंद्र में सेवा कार्य किया गया। इस दौरान करीब 60 बच्चों को नाश्ता करवाया गया। साथ ही बच्चों को शिक्षा एवं अनुशासन के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से विशेष शपथ भी दिलाई गई।कार्यक्रम में बच्चों को अच्छे अंक प्राप्त करने, प्रतिदिन विद्यालय में उपस्थित रहने तथा मोबाइल का अनावश्यक उपयोग नहीं करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित करने की घोषणा भी की गई।सेवा कार्य में मेघराज जी गहलोत, प्रेमलता खनेजा, रेनू अरोड़ा, अलका पारीक, कमलेश गाडोदिया, संगीता अग्रवाल एवं रानी पारीक का सहयोग रहा।कार्यक्रम के अंत में पुण्यार्थम सेवा केंद्र के अध्यापक पूनम सर एवं तारा सोलंकी मैडम ने ग्रुप के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के सेवा कार्यों से बच्चों को प्रेरणा मिलती है और वे शिक्षा के प्रति अधिक रुचि एवं लगन से आगे बढ़ते हैं।





































