|

बीकानेर में अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस पर होगा महिला सम्मान समारोह

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस के अवसर पर नारी शक्ति संगठन, बीकानेर की ओर से 27 सितंबर को महिला सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में समाज और शहर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली बीकानेर की प्रेरणादायी महिलाओं और संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा।
संगठन की अध्यक्ष मधु खत्री ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन 27 सितंबर को शाम 4:15 बजे रिद्धि-सिद्धि भवन, रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया, बीकानेर में होगा। कार्यक्रम की थीम ‘नारी सम्मान, सशक्त समाज और समृद्ध बीकानेर’ रखी गई है।
समारोह में न्यायिक क्षेत्र, बिजनेस, कला, शिक्षा, साहित्य, खेल, पर्यावरण, समाजसेवा, विज्ञान, इंजीनियरिंग, प्रशासन, उद्योग, योग और अध्यात्म सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया जाएगा।
इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण की दिशा में सक्रिय रूप से कार्य कर रही विभिन्न संस्थाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की मेहनत, आत्मविश्वास और उपलब्धियों को सम्मान देना तथा समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाना है, ताकि अन्य महिलाएं भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित हों।
कार्यक्रम की प्रमुख जानकारी:
📅 दिनांक: 27 सितंबर
⏰ समय: शाम 4:15 बजे
📍 स्थान: रिद्धि-सिद्धि भवन, रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया, बीकानेर
🎯 थीम: नारी सम्मान, सशक्त समाज और समृद्ध बीकानेर

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button