|

बीकानेर: ट्रॉमा सेंटर में रेजिडेंट डॉक्टर से मारपीट के बाद बवाल, नर्सिंग स्टाफ ने दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी

THE BIKANER NEWS- बीकानेर। पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में एक्सीडेंट के एक मरीज की मौत के बाद हुए हंगामे और रेजिडेंट डॉक्टर से मारपीट के आरोप में बवाल लगातार बढ़ता जा रहा है। घटना के विरोध में ट्रॉमा सेंटर के स्टाफ ने पहले ही कार्य बहिष्कार कर दिया था, वहीं अब पूरे नर्सिंग स्टाफ ने भी उनके समर्थन में कार्य बहिष्कार पर जाने की कड़ी चेतावनी दे दी है।

​स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल और पीबीएम अधीक्षक मौके पर पहुंच गए हैं। सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदर थाना पुलिस का जाब्ता भी ट्रॉमा सेंटर में तैनात किया गया है।

​आंदोलनरत स्टाफ ने प्रशासन के सामने अपनी स्पष्ट मांगें रखी हैं। उनका कहना है कि इस पूरे मामले की विभागीय जांच करवाई जाए, दोषियों के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी हो और अस्पताल में स्टाफ के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाए। स्टाफ ने यह भी चेतावनी दी है कि जब तक उनकी ये मांगें नहीं मानी जातीं, तब तक वे काम पर नहीं लौटेंगे।

​फिलहाल, गतिरोध दूर करने और मरीजों की परेशानी को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर में अस्पताल प्रशासन और स्टाफ के बीच बातचीत का दौर जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button