रक्तवीर सेवा संस्था बीकानेर ने पेश की मानवता की मिसाल: 24वीं बार रक्तदान कर बचाई जान






THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। पीबीएम अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे एक मरीज के लिए रक्तवीर सेवा संस्था बीकानेर एक बार फिर मसीहा बनकर सामने आई है। संस्था की त्वरित सक्रियता और निस्वार्थ सेवा भाव के कारण एक गंभीर मरीज को समय पर प्लेटलेट्स मिल सकी और उसकी जान बच गई जानकारी के अनुसार, चूरू जिले के बिदासर निवासी मरीज रामदास गंभीर हालत में बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती थे। बीमारी के चलते उनकी प्लेटलेट्स तेजी से गिरकर मात्र 6 हजार पर पहुंच गई थी, जिससे उनकी जान पर गंभीर संकट मंडरा रहा था। डॉक्टरों ने तुरंत प्लेटलेट्स (SDP) का इंतजाम करने को कहा। मरीज की इस बेहद नाजुक स्थिति की सूचना तुरंत संस्था के अध्यक्ष रक्तवीर राजेश गोदारा को मिली। राजेश गोदारा ने बिना समय गंवाए संस्था की टीम को इस आपातकालीन स्थिति से अवगत कराया।सूचना मिलते ही रक्तवीर सेवा संस्था बीकानेर के सचिव श्री ओंकारनाथ जी सिद्ध तुरंत पीबीएम अस्पताल के ब्लड बैंक पहुंचे। उन्होंने निस्वार्थ भाव से मरीज के लिए 11वीं बार एसडीपी (SDP) डोनेट की। यह ओंकारनाथ जी सिद्ध के जीवन का कुल 24वां रक्तदान था। समय पर प्लेटलेट्स मिलने से मरीज रामदास की स्थिति अब स्थिर है और उन्हें एक नया जीवनदान मिला है।मरीज के परिजनों ने इस संकट की घड़ी में देवदूत बनकर आए रक्तवीर ओंकारनाथ जी सिद्ध, रक्तवीर राजेश गोदारा और पूरी रक्तवीर सेवा संस्था बीकानेर टीम का आभार व्यक्त किया है। संस्था के इस सराहनीय कार्य की अस्पताल प्रशासन और आमजन द्वारा जमकर प्रशंसा की जा रही है





































